Friday, 4 March 2016

केले का पंच (How to make Banana's Punch)

1. केले का पंच (How to make Banana's Punch)


सामग्रीः
 4 कप पानी
 2 कप चीनी
 1 लिटर अनन्नास का रस
 500 मिली लिटर संतरे का रस
 4 बड़े केले
 2 नीबू का रस
 जिंजरेल (पेय)

 बनाने की विधिः
चीनी और पानी को साथ उबालकर हलकी चाशनी तैयार करें। केले के टुकड़े और संतरे के रस को मिक्सर में डालकर इस का मिश्रण बनाएं। जिंजरेल के अलावा सारी सामग्री मिलाएं।मिश्रण की मात्रा लगभग दो लिटर बनेगी। इस मिश्रण को रात भर फ्रीज़र में रखें। परोसने से कुछ समय पहले ही मिश्रण को फ्रीज़र से निकाल लें ताकि निकालने में आसानी रहें। गिलास को एक चैथाई फ्रूट मिश्रण से भरें। ठंडे जिंजरेल से बाक़ी का गिलास भर दें। 



No comments:

Post a Comment

thanks for visiting

Popular Posts

loading...